Haryana Birth Certificate Apply Online 2024: अब घर बैठे बन सकता है जन्म प्रमाण पत्र, ऐसे करें आवेदन

बच्चों के जन्म तिथि को वेरीफाई करने के लिए जब किसी भी अस्पताल में बच्चा पैदा होता है तो उस अस्पताल के द्वारा बच्चों के नाम पर एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। जिसे कि बर्थ सर्टिफिकेट कहा जाता है। बर्थ सर्टिफिकेट को हिंदी भाषा में जन्म प्रमाण पत्र कहा जाता है। अगर किसी भी कारण की वजह से अभी तक आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना हुआ है, तो अब राज्य सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया को चालू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत हरियाणा में रहने वाले लोग हरियाणा में अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि हरियाणा में अपना बर्थ सर्टिफिकेट कैसे कर बैठे ऑनलाइन बनाया जा सकता है।

Haryana Birth Certificate Apply Online 2024

आर्टिकल में जानकारी हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र
लाभार्थी राज्य के निवासी
उद्देश्य     ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना।
राज्य हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया   ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट    https://saralharyana.gov.in/

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन योजना

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र

भारत के लगभग सभी राज्यों के द्वारा अपने राज्य में पैदा होने वाले बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इसकी आवश्यकता आगे चलने पर कई कामों के लिए पड़ती है। हमारे देश में केंद्र सरकार के द्वारा जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अंतर्गत व्यक्ति के जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अंतर्गत यदि किसी अस्पताल में बच्चा पैदा होता है, तो बच्चा पैदा होने की तारीख से लेकर के 21 दिन के अंदर ही बच्चों के नाम का बर्थ सर्टिफिकेट बनाना जरूरी होता है। इसलिए यदि किसी भी अस्पताल में आपका बच्चा पैदा हुआ है, तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट अवश्य ही अस्पताल से हासिल कर ले।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र उपयोग एवं विशेषताएं

  • इसका इस्तेमाल स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए मुख्य दस्तावेज के तौर पर किया जाता है।
  • बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा आप यह साबित कर सकते हैं कि आप किसी स्पेसिफिक राज्य के निवासी हैं और आपका जनम वहां पर हुआ था।
  • मैरिज का पंजीकरण करवाने के लिए भी बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
  • बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा आप आरक्षण का प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं।
  • पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  • गवर्नमेंट की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हरियाणा के लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • मुख्य दस्तावेज में बर्थ सर्टिफिकेट की गिनती होती है।

हरियाणा वन टाइम सेटलमेंट योजना

Haryana Birth Certificate Apply Online

  • हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके उसे पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपको व्यू ऑल अवेलेबल सर्विस वाला एक ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में बर्थ सर्टिफिकेट लिखकर सर्च कर लेना है।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर इश्यू ऑफ़ बर्थ सर्विस वाला एक ऑप्शन मिलेगा। इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको इंटर फैमिली आईडी वाले बॉक्स में अपनी फैमिली आईडी को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको जिसकी तरफ से अप्लाई करना है उस मेंबर का चुनाव करना है और उसके बाद सेंड ओटीपी बटन दबाना है।
  • अब जो भी जानकारी भरने के लिए कहा जा रहा है, उसे आपको खाली बॉक्स में दर्ज करके महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबसे आखरी में सबमिट बटन दबाना है।
  • इस प्रकार से घर बैठे हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आप ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

Haryana Birth Certificate Download pdf

  • जब आपका आवेदन हो जायेगा तो इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के द्वारा आपके एप्लीकेशन फॉर्म और दस्तावेज की चेकिंग की जाती है.
  • सब कुछ सही पाए जाने पर आपके नाम पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है.
  • फिर इसे आप ऑनलाइन ही अधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

इस आर्टिकल Haryana Birth Certificate apply Online में हमने आपको Haryana Janm PramanPatra Online Apply 2024 की जानकारी दी है। अगर आपको अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में अपना क्वेश्चन छोड़ दे। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे।

अन्य महत्वपूर्ण कंटेंट के लिए हमारी वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी पढ़े और इस आर्टिकल Haryana Birth Certificate apply Online को फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर करें।

Video

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment